नरसिंहपुर। 6 अगस्त 2025
शासकीय बी.टी.आई. स्कूल में आज विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुभाष वार्ड के पार्षद सौरभ ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को साइकिल वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में स्कूल के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। पार्षद ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की यह योजना छात्रों के लिए बेहद लाभकारी है, जिससे वे समय पर विद्यालय पहुँच सकेंगे और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने शासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।








