वन विभाग ने ओबुन चीते को वापस नेशनल पार्क में छोडा

कूनो से भागा ओबुन।।

 

(वन विभाग ने 8 घंटे में ढूंढकर वापस नेशनल पार्क में छोड़ा)

श्योपुर।मध्यप्रदेश में बाघों को रिहायशी इलाकों में जाने की खबर आम हो चुकी हैं. ऐसे में अब कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक नर चीता ओबान रविवार को ग्रामीण इलाके में पहुंच गया. वह एक खेत में नजर भी आया जिसका वीडियो कुछ लोगों ने वायरल भी कर दिया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार की रात नर चीता ओबान (Oban Cheetah) कूनो नेशनल पार्क से भाग गया. ओबान की आखिरी लोकेशन बड़ौदा गांव मिली. ओबान के गले पर कॉलर आईडी लगी हुई है, जिससे उसकी जानकारी मिल पाई है. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीता खेतों में दिख रहा है. अगरा इलाके, मोरावन और टिकटोली इलाके में चीता दिखा था. सूचना मिलने के बाद वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर वापस कूनो ले आई है.

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!