नरसिंहपुर / 7 नवम्बर 2025
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में*
*नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन*
उल्लेखनीय है कि “वंदे मातरम् दिवस” हर साल 7 नवम्बर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” को सम्मान देने और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से समर्पित है।
इसी अवसर पर, जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत माता के प्रति श्रद्धा, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को सशक्त करना रहा।
इस अवसर पर आयोजित मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ दौड़ते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम ने आमजन को देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की तथा सभी को यह प्रेरणा दी कि हम अपने राष्ट्रीय गीत और देश के गौरवशाली इतिहास को सदैव स्मरण रखें।











