रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया!”

नरसिंहपुर, 15 अगस्त 2025
रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन नरसिंहपुर पर भी ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां महाप्रबंधक महोदया का संदेश वाचन किया गया।

कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक सुनील जाट, आरपीएफ, जीआरपी, टेलिकॉम, इलेक्ट्रिकल, एसएनटी, कमर्शियल विभाग, सफाई मित्र कर्मचारी तथा नगर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

डॉ. कुर्रे ने सभी देशवासियों और जिलेवासियों को पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रेलवे अस्पताल परिसर में आम, आंवला और नीम के फलदार वृक्षों का रोपण भी किया गया, ताकि पर्यावरण को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!