राम मंदिर में चोरी का प्रयास, पुजारी की सूझबूझ से आरोपी पकड़ा गया!”

 

नरसिंहपुर / 14 नवम्बर 2025

नगर के राम मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने आए एक युवक को मंदिर पुजारी और श्रद्धालुओं की सतर्कता से रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक युवक मंदिर के अंदर पहुंचा और पहले पूजा स्थल के आसपास तथा पुजारी के बैग में तांका–झांकी की मूर्तियों को बारीकी से देखता रहा। मौका मिलते ही उसने विमान के पास रखे पुजारी के बालक के बैग से सामान चोरी कर लिया। यह पूरा घटनाक्रम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गया।

घटना के कुछ घंटे बाद शाम को वही युवक दोबारा मंदिर के बाहर दिखाई दिया। पुजारी ने उसे पहचानते ही आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!