मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत नरसिंहपुर से 279 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना!”

नरसिंहपुर। 10 जनवरी 2026
प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले से 279 श्रद्धालुओं का जत्था आंध्रप्रदेश स्थित तिरूपति बालाजी एवं श्री काला हस्ती तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु 10 जनवरी की रात रवाना हुआ। जत्थे के प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण रहा।

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के अंतर्गत शासन द्वारा यात्रियों के लिए निःशुल्क यात्रा, ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा से पूर्व सभी यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है।

*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: नरसिंहपुर से श्रद्धालुओं का जत्था तिरूपति–श्रीकाला हस्ती रवाना*!

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!