मुंगवानी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, सात आरोपी हिरासत में!”

 

नरसिंहपुर! 30 जनवरी 2026

जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकौरी गांव के समीप सांईं मंदिर क्षेत्र के पास मांझा नाला में एक नाबालिग किशोरी के साथ गंभीर अपराध का मामला दर्ज हुआ ।

किशोरी अपने परिचित युवक के साथ उक्त क्षेत्र में गई थी, जहां कुछ युवकों द्वारा उसे जबरन वाहन पर बैठाकर मांझा नाला से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल की ओर ले जाया गया।

आरोप है कि वहां किशोरी के साथ आपराधिक दुष्कर्म कृत्य किया गया। भय और दबाव के चलते पीड़िता द्वारा तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की जा सकी। बाद में परिजनों के सहयोग से 29 जनवरी को थाना मुंगवानी में पॉक्सो अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष जांच टीमें गठित की गई, पुलिस द्वारा सात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों की भी तकनीकी जांच की जा रही!

सभी आरोपियों को आज देर शाम न्यायलय में पेश किया गया!

🗣️आरोपी – जयसिंह,राहुल,गणेश,अनुराग, हेमराज गोलू,बबलू,रवि

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!