मासूम जिंदगी का दर्दनाक अंत: 14 साल की नव्या ने फांसी लगाकर तोड़ी जिंदगी की डोर!”

नरसिंहपुर। 10 मार्च 2026 जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची नव्या पहारिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नव्या अपने पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय उसके पिता बाजार सब्जी लेने गए हुए थे और घर में वह अकेली थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पिता घर लौटे तो घटना का पता चला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि नव्या की मां ने करीब दो वर्ष पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद परिवार पहले से ही दुखद परिस्थितियों से गुजर रहा था।
मामले की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!