“मांगों की अनदेखी से आक्रोशित सीरेगांव सरपंच ने पंचायत भवन में किया आत्मकैद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप”!

 

नरसिंहपुर ! 4 फरवरी 2026

जिले के चीचली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सीरेगांव में उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच महेंद्र कुशवाहा ने पंचायत भवन के अंदर स्वयं को कैद कर लिया। सरपंच का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है।

महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को लिखित आवेदन व शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। निराशा और आक्रोश के चलते उन्होंने यह कदम उठाया और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठा सकते हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!