मतदाता जागरूकता की नई पहल: करेली में कचरा संग्रहण वाहन बना सूचना दूत!”🗣️

 

.नरसिंहपुर। 7 नवंबर 2025 विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के लिए आमजन को जागरूक करने का अनोखा तरीका अपनाया गया है। करेली नगर के विभिन्न नगरीय वार्डों में चलने वाले कचरा संग्रहीत करने वाले वाहनों के माध्यम से लोगों को SIR-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित की जा रही है।

नगरपालिका की पहल पर इन वाहनों में लगे सार्वजनिक

संदेश उपकरणों द्वारा मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वे अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच करें, किसी त्रुटि होने पर सुधार कराएं और नए मतदाता निर्धारित तिथियों में पंजीकरण कराएं।

लगातार वार्डों में पहुंच रहे इन वाहनों की सूचना से नागरिकों में जागरूकता बढ़ रही है और लोग अपने मताधिकार के प्रति सजग हो रहे हैं।

अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की नवाचारी पहल से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति मिलेगी और अधिक से अधिक नागरिक प्रक्रिया से जुड़ सकेंगे।

 

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!