ब्रेकिंग पोलखोल | नरसिंहपुर 🚨 कोतवाली थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में चार युवक पकड़े गए!!

नरसिंहपुर! 21 मार्च 2026

नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इतवारा बाजार इलाके में शनिवार 12 :30 से 1 बजे के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार युवकों को पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये युवक बाजार क्षेत्र के पास देखे गए, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को उन पर संदेह हुआ और उन्होंने उन्हें रोककर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवकों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गई।

➡️ सूत्रों के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि युवक पशु चोरी की मंशा से इलाके में आए हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि युवकों के पास एक छोटा पिकअप वाहन भी था। वहीं, एक युवक के पास करीब 50 हजार रुपये नगद होने की बात सामने आई है, जिसे वह बैंक में जमा करने की बात कह रहा है।

कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और फिलहाल सभी युवकों से गहन पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जानकरी दी जाऐगी!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!