नरसिंहपुर | 6 अगस्त 2025
राखी बाजार में अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी पर “पोलखोल” की विशेष खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन ने आज बुधवार को सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया कि आज शाम 4 बजे तक सभी अस्थायी दुकानदारों को अपनी दुकानें पुराने बस स्टैंड और अन्य अवैध स्थानों से हटाकर सुभाष वार्ड स्थित जनपद मैदान में शिफ्ट करनी होंगी।
👉🏻 पृष्ठभूमि:
5 अगस्त को पोलखोल की रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि राखी बाजार में प्रशासनिक गाइडलाइन को दरकिनार कर सिर्फ 4 दुकानदारों ने ईमानदारी से निर्धारित स्थान जनपद मैदान पर दुकानें लगाईं, जबकि बाकी दुकानदारों ने नियमों को ताक पर रखकर मनमानी की।
💬 प्रशासन ने जताई सख्ती:
अब प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि यदि दुकानदार तय समय सीमा में दुकानें शिफ्ट नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
📌 अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि –
क्या दुकानदार प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे?
या एक बार फिर नियमों की अनदेखी कर अनियंत्रित बाजार का रूप सामने आएगा?
📣 “पोलखोल” इस पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें!










