नरसिंहपुर / 9 अक्टूबर 2025
प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 11 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल होंगे और कलेक्ट्रेट में भावांतर योजना की बैठक लेंगे!
प्रदेश शासन के Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh और जिले के प्रभारी मंत्री Govind Singh Rajput शनिवार 11 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। आप यहां भावांतर योजना की बैठक लेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री राजपूत शनिवार 11 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे भोपाल से औबेदुल्लागंज, बाड़ी- बरेली, उदयपुरा, तेंदूखेड़ा, राजमार्ग चौराहा व करेली बायपास होते हुए दोपहर 2 बजे गोटेगांव में आएंगे। आप दोपहर 3 बजे सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम गोटेगांव में प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की स्व. माताजी की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तदुपरांत प्रभारी मंत्री राजपूत सायं 4 बजे गोटेगांव से प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे नरसिंहपुर आएंगे। आप यहां कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में भावांतर योजना की बैठक लेंगे। इसके पश्चांत सायं 6 बजे नरसिंहपुर से सागर के लिए प्रस्थान करेंगे।
#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh








