पोलखोल का असर: नरसिंहपुर स्टेशन से हटे अवैध विज्ञापन होर्डिंग!!

नरसिंहपुर। 18  जनवरी  2026
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत प्लेटफॉर्म निर्माण, नए भवनों का निर्माण तथा गतिशक्ति योजना के तहत ब्रिज निर्माण जैसे कार्य प्रगति पर हैं।

इसी बीच रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध विज्ञापन होर्डिंग लगाए जाने का मामला सामने आया था। प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के प्रवेश द्वार से लेकर साइकिल स्टैंड तक, नवनिर्मित प्लेटफॉर्म भवन की दीवारों पर निजी कंपनी द्वारा विज्ञापन फ्लेक्स लगाए गए थे, जो सीधे रेलवे की संपत्ति पर थे।

➡️  मामले की पोलखोल द्वारा प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। स्टेशन प्रबंधक सुनील जाट के संज्ञान में मामला लाते ही पोलखोल की खबर के बाद 17 जनवरी को ही सभी अवैध होर्डिंग हटवा दिए गए।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि मीडिया की सतर्कता के चलते सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग पर प्रशासन को त्वरित कदम उठाने पड़े। अब उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में रेलवे परिसर में इस तरह के अवैध विज्ञापनों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि अमृत भारत योजना के तहत विकसित हो रहा मॉडल स्टेशन निजी प्रचार का माध्यम न हो!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से आकर्षित होकर वृंदावन पहुंचा प्रियांशु, 10 दिन बाद सकुशल घर लौटा* *भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और आध्यात्मिक आकर्षण के चलते बिना बताए घर से निकला था किशोर, संन्यासी बाबा की सलाह पर लौटा वापस।*

error: Content is protected !!