पुलिस स्मृति दिवस 2025 : वीर शहीदों के बलिदान को याद करेगी नरसिंहपुर पुलिस”!

नरसिंहपुर 19 अक्टूबर 2025

*पुलिस स्मृति दिवस पर होगा परेड का आयोजन*

*कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को दी जावेगी श्रद्धांजलि*

हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) मनाया जाता है, जो उन वीर शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति और सम्मान में आयोजित किया जाता है जिन्होंने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
इस अवसर पर इस वर्ष भी पुलिस लाईन में प्रातः 8 बजे परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला पुलिस बल एवं होमगार्ड की टुकड़ियाँ भाग लेंगी। परेड एवं शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके बलिदान को याद किया जाएगा।
*पुलिस अधीक्षक ने परेड की पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का निरीक्षण किया :*
पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली परेड का पूर्वाभ्यास पुलिस लाइन में किया जा रहा है। इस रिहर्सल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परेड की व्यवस्था, अनुशासन एवं समन्वय पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, रक्षित निरीक्षक  मनोरमा बघेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आप सभी जिलेवासियों से नरसिंहपुर पुलिस की अपील है कि उक्त आयोजन में उपस्थित होकर कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!