नरसिंहपुर 14 सितंबर 2025
*अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
➡️ *लगभग ₹ 3 लाख 60 हजार मूल्य की 35 ग्राम स्मैक जप्त।*
➡️ *चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*
➡️ *थाना कोतवाली की कार्यवाही।*
➡️ *थाना गाडरवारा पुलिस ने एक आरोपी से लगभग 1 किलो 800 ग्राम गांजा किया जप्त।*
उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, अवैध कारोबार करने वालों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाहियाँ की जा रही हैं।
👉 *थाना कोतवाली :*
⏺️ आरोपी 1 : विश्वास मेहरा निवासी शास्त्री वार्ड नरसिंहपुर से 7 ग्राम स्मैक जप्त।
⏺️ आरोपी 2 : अभिषेक यादव निवासी सदर शास्त्री वार्ड नरसिंहपुर से 7 ग्राम स्मैक जप्त।
⏺️ आरोपी 3 : आर्यन जयसवाल निवासी रामनगर, बरगी कॉलोनी, नरसिंहपुर से 6 ग्राम स्मैक जप्त।
इस प्रकार तीनों आरोपियों से लगभग ₹ 2 लाख मूल्य की 20 ग्राम स्मैक, तीन मोबाईल एवं एक
मोटर साईकिल जप्त की गयी है।
⏺️ आरोपियों की गिरफ्तारी का स्थान : तीनों आरोपियों को एक साथ कुम्हडी रोड नहर के पास नरसिंहपुर से गिरफ्तार किया गया है।
👉 *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, उप निरीक्षक मनीष मरावी, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, पंकज राजपूत, प्रहलाद माधवे, रोहित चमपुरिया, महेंद्र ठाकुर, साइबर सेल, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, नगर रक्षा समिति शिवम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही है।
👉 *थाना ठेमी :*
⏺️ आरोपी 1 : अभिषेक पटेल निवासी सूरवारी, थाना ठेमी।
⏺️ जप्ती : लगभग ₹ 1 लाख 50 हजार मूल्य की 15 ग्राम स्मैक जप्त।
⏺️ आरोपी की गिरफ्तारी का स्थान : सर्वोदय स्कूल के पास, बिछुआ तिराहा के पास सूरवारी
⏺️ वैधानिक कार्यवाही : धारा 8/21 एन. डी. पी. एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।
👉 *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठेमी, निरीक्षक प्रीति मिश्रा, सउनि देवसिंह पाल, प्रधान आरक्षक अवधेश पटेल, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, सिद्धार्थ मिश्रा, साईबर सेल से महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज की सराहनीय भूमिका रही है।
👉 *थाना गाडरवारा :*
⏺️आरोपी 1 : रामशंकर कौरव निवासी इमलिया (पिपरिया थाना चीचली, जिता नरसिंहपुर।
⏺️ जप्ती : लगभग 20 हजार मूल्य का 01 किलो 806 ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोबाइल ओप्पो कंपनी मोबाईल।
⏺️ आरोपी की गिरफ्तारी का स्थान : जमाडा रोड, गाडरवारा से गिरफ्तार किया गया है।
⏺️ वैधानिक कार्यवाही : धारा 8/21 एन. डी. पी. एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।
👉 *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गाडरवारा
रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरी अमित गोटिया, प्रधान आरक्षक रामगोपाल राजपूत, वरिष्ट्र आरक्षक रुपेन्द्र, सुजीत बागरी शिवम पटेल अक्षय श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, महेन्द्र बारिया की सराहनीय भूमिका रही है।







