. पुलिस अधीक्षक ने 109 वाहनों का निरीक्षण कर बढ़ाया फोर्स की तैयारियों का स्तर!”

नरसिंहपुर /  25 नवम्बर 2025

*पुलिस लाईन में आयोजित की गई वाहन निरीक्षण परेड*
• *पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा कुल 109 वाहनों का निरीक्षण किया गया।*
• *वाहनों के बेहतर रख-रखाव, नियमित सर्विसिंग एवं समय-समय पर तकनीकी जाँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*
• *वाहनों की ड्राइवर डायरियों का बारीकी से अवलोकन किया गया।*
• *वाहनों का उत्तम रखरखाव करने वाले 4 चालकों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया।*
• *वाहनों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले 11 चालकों को दण्डित किया गया।* आज पुलिस लाइन नरसिंहपुर में वाहन निरीक्षण परेड आयोजित की गई। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले में प्रयुक्त समस्त शासकीय वाहनों, जीप, मोटरसाइकिल, बीट वाहन एवं अन्य परिवहन कुल 109 वाहनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वाहनों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता, सर्विसिंग, टायरों की स्थिति, वायरिंग, ब्रेक, सायरन, सार्वजनिक पता प्रणाली (पी.ए. सिस्टम) तथा अन्य तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की विस्तार से जांच की गई। साथ ही वाहनों की ड्राइवर डायरियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। जाँच के दौरान वाहनों का उत्तम रखरखाव पाए जाने पर 4 वाहन चालकों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया तथा वाहनों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले 11 चालकों को दण्डित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चालकों को नियमित देखरेख, समय-समय पर सर्विसिंग, ईंधन खपत के उचित रख-रखाव तथा ड्यूटी के दौरान वाहन का सावधानीपूर्वक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया कि सभी वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप सदैव तैयार स्थिति में रखें, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!