पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना का आकस्मिक निरीक्षण और “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई!”

नरसिंहपुर / 11 नवंबर 2025

*पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा किया गया थाना स्टेशनगंज का आकस्मिक निरीक्षण*

 *विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।*
 *प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा थाना स्टेशनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, रोजनामचा, ड्यूटी चार्ट एवं थाना रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा एवं अनुशासन के प्रति सतर्कता बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।
लंबित प्रकरणों की समीक्षा :
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर द्वारा थाना स्टेशनगंज के भ्रमण के दौरान विवेचकों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें थानों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण जांच कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

 

 

 

 

👉*”OPERATION EAGLE CLAW”*

*अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
• *लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।*
• *लगभग 300 किलोग्राम तहुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री को किया गया नष्ट।*
• *एक आरोपी गिरफ्तार।*
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिवस को थाना चीचली पुलिस टीम द्वारा ग्राम ग्राम में मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है साथ बड़ी मात्रा में महुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री नष्ट की गयी है।
• आरोपी : राजीव मेहरा निवासी ग्राम पलहेरा, सालीचौका, जिला नरसिंहपुर।
• नष्टीकरण : लगभग 300 किलोग्राम तहुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री को नष्ट किया गया है।
• जप्ती : लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी चीचली, निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी, उनि अमित गोंटिया, आरक्षक मोहित यादव, आरक्षक सुनील, महिला आरक्षक सोनम की सराहनीय भूमिका रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!