निशाने पर भरोसा, सुरक्षा में मजबूती, नरसिंहपुर पुलिस का फायरिंग अभ्यास!”

नरसिंहपुर! 7 जनवरी 2026

*जिले में पुलिस बल की दक्षता एवं सटीकता बढ़ाने हेतु आयोजित किया जा रहा फायरिंग अभ्यास*

 

• *सटीक निशाना, मजबूत सुरक्षा।*
• *सजग पुलिस, सुरक्षित समाज।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार फायरिंग अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की निशानेबाजी दक्षता, आत्मविश्वास एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की क्षमता को सुदृढ़ करना है।

इस दौरान विगत तीन दिवस में पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया, जिले के समस्त एसडीओपी/डीएसपी सहित लगभग 200 पुलिस जवानों ने विभिन्न हथियारों से लक्ष्य भेदन का अभ्यास किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए अभ्यास संपन्न कराया गया।

उक्त फायरिंग अभ्यास से पुलिस बल की कार्यकुशलता एवं तत्परता में वृद्धि होने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!