नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन!”

नरसिंहपुर / 1 जनवरी 2026
नये वर्ष की शुरुआत 1 जनवरी को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा नगर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रातःकाल निकाली गई इस रैली का उद्देश्य आमजन को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना रहा।

रैली को पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी आश्रम के सभी सदस्य, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। रैली के दौरान “नशा छोड़ो, नशामुक्त भारत” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने सभी प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत की दिशा में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और ऐसे जागरूकता अभियानों से सकारात्मक बदलाव संभव है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!