नर्मदा घाट पर विवाद: जिला पंचायत सीईओ पर पुजारी से अभद्र व्यवहार का आरोप, ब्राह्मण समाज में रोष!”

नरसिंहपुर। 29 दिसंबर 2025

जिले के बरमान स्थित नर्मदा रेत घाट पर कथा-पूजन कराने वाले वरिष्ठ पुजारी पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पर अभद्र व्यवहार और अपमानजनक आचरण का आरोप लगाया है। पंडित मिश्रा का कहना है कि घाट पर हुई एक मामूली बातचीत के दौरान उनके साथ असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया और उन्हें दंड बैठक लगाने के लिए बाध्य किया गया।

पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा के अनुसार, वह घाट क्षेत्र से कुछ दूरी पर लघुशंका के लिए जा रहे थे, तभी एक अधिकारी द्वारा उन्हें रोका गया। जब उन्होंने अपनी बात बताई, तो उसी विषय को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। उनका आरोप है कि इस दौरान न केवल उनसे अनुचित व्यवहार किया गया, बल्कि वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति के साथ भी हाथापाई हुई।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद जिले के पुजारी एवं ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि आरोप सत्य हैं, तो यह एक सम्मानित बुजुर्ग पुजारी के आत्मसम्मान से जुड़ा विषय है। मामले को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग किए जाने की बात कही गई है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में किस पक्ष की क्या भूमिका रही, इसका अंतिम सत्य जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

खबर लिखे जाने तक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें  जिला पंचायत सीईओ बुजुर्ग को डांट रहे हैं. की नर्मदा में लघुशंका करने की जगह है क्या?, तभी बुजुर्ग कहते हैं. कहां जाएं, साहब और सीईओ साहब बुजुर्ग के पास खडे एक युवक को बुलाकर उसको थप्पड़ मारने लगते हैं, आश्चर्य की बात यह है, की सीईओ के साथ उनका सुरक्षा कर्मी जो वर्दी में नजर आ रहा है, वह भी युवक को थप्पड़ मारना शुरू कर देता है. वीडियो  किसने बनाया यह नही पता!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!