नरसिंहपुर, 19 दिसंबर 2025: राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में श्रमिकों को सम्मानित किया गया। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 15 श्रमिकों को उत्तम श्रमिक पुरस्कार और 10 को श्रमिक साहित्य पुरस्कार से नवाज़ा गया। विभिन्न संभागों से आए एक हजार से अधिक श्रमिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें 200 से अधिक महिलाएं भी शामिल थीं।
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम जीवन का अभिन्न हिस्सा है और खेलकूद के माध्यम से श्रमिकों में अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य का विकास होता है।
👉 वहीं नगर में सफाईकर्मी वेतन न मिलने की वजह से तीन दिन से धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने तत्काल वेतन भुगतान और नियमितीकरण की मांग की है।
इस मामले में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर पार्षद दल ने शासन एवं प्रशासन के खिलाफ ज्ञापन प्रेषित किया और आज शहर में झाड़ू लगाकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि:
➡️ कर्मचारियों का वेतन निश्चित समय में भुगतान किया जाए।
➡️ कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया तुरंत पूर्ण की जाए।
➡️ नगर परिषद को मिलने वाली राजस्व राशि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
➡️ साथ ही नगर में चल रही सीवर लाइन परियोजना के दौरान कुछ मुख्य मार्ग और गलियां जर्जर हो गई हैं। निर्माण के दौरान हुए नुकसान की मरम्मत और उचित कनेक्शन सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है।
वहीं पिछले तीन दिनों से शहर में गंदगी का अंबार है, धरना प्रदर्शन की वजह से आम लोग भी परेशान हैं!
श्रमिकों का सम्मान और सफाईकर्मियों की मुश्किलें, साथ ही कांग्रेस द्वारा किया गया जोरदार प्रदर्शन, नरसिंहपुर में शासन और नगरीय प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करता है!








