नरसिंहपुर में जुआ-सट्टा माफिया पर पुलिस का धावा, ₹70,000 नकद समेत भारी जप्ती!!”

नरसिंहपुर / 9 दिसंबर 2025

नरसिंहपुर पुलिस ने जिले में चल रहे जुआ और सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 जुआड़ियों और 8 सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब ₹70,000 नगद, सट्टा पर्चियां, ताश के पत्ते, 4 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की।

यह पूरा ऑपरेशन एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर किया गया। पुलिस का यह अभियान जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने को लेकर चलाया जा रहा है।

🔹 थाना ठेमी

गिरफ्तार आरोपी:
कमलेश पटैल, मनोज कृपलानी, संदीप नामदेव और पप्पू उर्फ़ नरेंद्र लोधी
धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज।

🔹 थाना गोटेगांव

दुलीचंद चौधरी और अभिषेक चौधरी

🔹 थाना करेली

रविशंकर कोरी, सरदार सिंह चौधरी और पुष्पेंद्र दुबे

🔹 थाना गाडरवारा

संजय कहार, कार्तिक बाथरे और दीपक कौरव
सभी पर धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि

जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!