“नरसिंहपुर में जनसुनवाई से लेकर सेवा पखवाड़ा, आयुर्वेद दिवस, साक्षरता अभियान, अल्पविराम कार्यशाला, आदि कर्मयोगी पहल और खेल प्रतियोगिताओं तक,जनहित व विकास की श्रृंखला जारी”!

 

नरसिंहपुर / 23- 24 सितंबर 2025

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
जनसुनवाई में आए 150 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई
नरसिंहपुर, 23 सितम्बर 2025. कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 150 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर पटले ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में जनसुनवाई के उन आवेदन पत्रों का निराकरण करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर अंजली शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

 

 

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 बीमा,  फिटनेस व ओवरलोड सवारी पाए जाने पर 3 बसों पर कार्यवाही, काटा गया 8 हजार रुपये का चालान
शीतला पटले के निर्देशन में जिला परिवहन विभाग व उनकी टीम के द्वारा जिले में वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नरसिंहपुर- गाडरवारा एवं तेंदूखेड़ा मार्गों में वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान 12 बस वाहनों में बीमा, फिटनेस ओवरलोड आदि की चैकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान 3 बसें बिना बीमा, फिटनेस और ओवरलोड पाए जाने पर 8 हजार रुपये का चालान काटा गया।

 

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

👉 10 वां आयुर्वेद दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए
शिविरों के माध्यम से 3 हजार से अधिक नागरिक हुए लाभांवित*
. जिले में “आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए” थीम पर 10 वां आयुर्वेद दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आयुष विंग, 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुर्वेदिक औषधालय, एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सह आयुर्वेदिक औषधालय में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिले में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से कुल 3 हजार 337 व्यक्ति लाभांवित हुए।
प्रभारी जिला आयुष अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि शिविरों के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूकता के लिए दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार- बिहार एवं पोषण संबंधी विकार जैसे रक्ताल्पता, कुपोषण, मधुमेह, हृदय रोग एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही देवारण्य योजना के अंतर्गत एक जिला उत्पाद में मुनगा की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए औषधीय पौधों का वितरण किया गया।मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता की परीक्षा में सम्मिलित हुए 41 हजार से अधिक असाक्षर
. भारत सरकार के निर्देशानुसार साक्षरता दर बढ़ाने के लिए उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितम्बर 2025 को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा जिले के एक हजार 265 नव भारत साक्षरता सामाजिक चेतना केन्द्रों पर आयोजित की गई। इनमें 41 हजार 181 असाक्षर शामिल हुए।
जिला सह समन्वयक जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षा में जिले के विकासखंड सांईखेड़ा में 3 हजार 919 पुरूष व 4 हजार 81 महिला, विकासखंड चीचली में 3 हजार 631 पुरूष व 4 हजार 181 महिला, विकासखंड करेली में 2 हजार 195 पुरूष व 2 हजार 853 महिला, विकासखंड नरसिंहपुर में एक हजार 892 पुरूष व 2 हजार 832 महिला, विकासखंड गोटेगांव में 4 हजार 674 पुरूष व 5 हजार 530 महिला और विकासखंड चांवरपाठा में 2 हजार 433 पुरूष व 2 हजार 960 महिला शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक चेतना केन्द्रों पर तिलक लगाकर असाक्षरों का स्वागत किया गया। विकासखंड गोटेगांव में लक्ष्य से अधिक असाक्षर मूल्यांकन परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जबकि विकासखंड सांईखेड़ा में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार असाक्षरों को मूल्यांकन में सम्मिलित किया गया।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

👉 विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला विकासखंड सांईखेड़ा में हुई आयोजित*
. जिले में विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम पिरचय कार्यशाला का आयोजन राज्य आनंद संस्थान मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला नोडल अधिकारी आनंद विभाग तथा मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत सांईखेड़ा में किया गया। इस कार्यशाला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विकास, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के करीब 60 अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए।
जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद जय नारायण शर्मा ने कहा कि अल्पविराम अंतरात्मा की आवाज है। जब हम अल्पविराम लेते है, तब हम सहज और सरल होते जाते है। सीईओ जनपद पंचायत सांईखेड़ा विशाल सोनी ने प्रतिभागियों से इस कार्यशाला से लाभान्वित होकर शांत समय लेते हुए हम किस तरह से तनाव मुक्त होकर कार्यों का संपादन करे, इससे परिवार और कार्यक्षेत्र में आनंद और उत्साह से कार्य कर सकते हैं। आनंदक प्रतिपाल सिंह राजपूत ने कार्यशाला में मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों से नाम, विभाग का नाम, बचपन का नाम, रुचियों आदि बिंदुओं के आधार पर परिचय लिया। मास्टर ट्रेनर यमुना विश्वकर्मा ने राज्य आनंद संस्थान का परिचय दिया और उन्होंने विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया। मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार चंदेल ने प्रतिभागियों को सुविधा, संबंध और समझ में सामंजस्य बिठाकर जीवन को आनंदित कैसे रखे, इस पर विस्तार से बताया। मास्टर ट्रेनर एवं जिला सम्पर्क प्रमुख विप्रा मोदी ने जीवन का लेखा- जोखा सत्र का संचालन किया। आनंदक शशिकांत मिश्र और अमित नामदेव ने विभिन्न विषयों पर संवाद और गतिविधियां करवाई गई। इसके पश्चात नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही किस रिश्ते को सोचकर मन में आनंद बढ़ता है विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 जिले में आदि कर्मयोगी अभियान 2 अक्टूबर तक किया जा रहा संचालित****
धरती आबा जनजातीय उत्कृष्ट अभियान के 73 ग्राम शामिल*
जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग नरसिंहपुर ने बताया कि जिले में आदि कर्मयोगी अभियान वृहद स्तर पर 2 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय उत्कृष्ट अभियान के 73 ग्राम शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आदिवासी अपने ग्राम विकास कार्ययोजना निर्माण में भागीदारी करेंगे। व्यापक स्तर पर आदिवासियों में क्षमता निर्माण, नेतृत्व विकास, ग्रामीण समस्याओं की पहचान व समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण, योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ ग्रामीण आदिवासियों तक पहुंचाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान में विभिन्न विभागों का समन्वय एवं सहयोग के लिए जिला, विकासखंड व पंचायत स्तर पर टीम का गठन किया गया है। ये टीमें गांव- गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण और ग्रामीणों की ग्राम विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगी।

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 छात्रावासों में 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित*
. जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग नरसिंहपुर ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातीय विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत छात्रावासों में निबंध प्रतियोगिता, विकसित भारत थीम पर निबंध, वाद- विवाद प्रतियोगिता, छात्रावास परिसर की साफ- सफाई, छात्रावासों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण, रंगोली, भाषण, खेल प्रतियोगिता, पौधरोपण, स्वच्छता एवं श्रमदान के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। श्रमदान एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत एवं प्रशंसा पत्र का वितरण भी किया जाएगा।

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

👉 संभाग स्तरीय शालेय हेण्डबॉल प्रतियोगिता गोटेगांव में 24 एवं 25 सितम्बर को . जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि संभाग स्तरीय शालेय हेण्डबॉल बालक/ बालिक आयु वर्ग 14, 17, 19 वर्ष क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 एवं 25 सितम्बर 2025 को सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम गोटेगांव में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में संभाग के जिलों से लगभग 504 खिलाड़ी एवं 35 कोच मैनेजर भाग लेगें। प्रतियोगिता के सुचारू रूप से संचालन के लिए समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे गए हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!