नरसिंहपुर में कर्ज बना मौत की वजह? पूर्व ई-गवर्नेंस प्रबंधक राघव ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद!”

नरसिंहपुर! 31 जनवरी 2026जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ई-गवर्नेंस नरसिंहपुर के पूर्व मैनेजर राघव रूसिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 30 जनवरी की शाम की बताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राघव रूसिया मूल रूप से जबलपुर निवासी थे और वर्तमान में शालिनी बिहार कॉलोनी, सांकल रोड नरसिंहपुर में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक आत्महत्या का संभावित कारण कर्ज का दबाव बताया जा रहा है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें दो लोगों के नाम होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। सुसाइड नोट की जांच के साथ-साथ मृतक के पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद से कॉलोनी में शोक का माहौल है और परिचितों में गहरा दुख देखा जा रहा है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!