नरसिंहपुर में ईद-उल-फितर की रौनक, करबला में अदा की गई नमाज़!”

नरसिंहपुर। 21 मार्च 2026
शनिवार, 21 मार्च को ईद-उल-फितर का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह सामूहिक रूप से नमाज़ अदा कर देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी।

शहर के करबला मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां ईद की विशेष नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयों और मिठाइयों के साथ खुशियां बांटी।

ईद-उल-फितर का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है, जिसे नरसिंहपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!