नरसिंहपुर / 3 अक्टूबर 2025
ग्राम पिपरिया बरौदिया में युवक से मारपीट के प्रकरण में
24 घंटे कं अदर आरोपी गिरफ्तार
• तीन आरोपी गिरफ्तार।
• भेजे गए केंद्रीय जेल।
दिनांक 01.10.2025 को चौकी आमगांव अंतर्गत ग्राम पिपरिया बरौदिया में एक युवक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर तत्काल आरोपियों के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया जाकर प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार विवेचना की जा ही थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल प्रभाव से एक विशेष जांच टीम का गठन कर प्रकरण की गहन विवेचना के निर्देश दिए गए। साथ ही, आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशानुसार, गठित टीम ने प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुए विभिन्न तकनीकी और विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य एकत्रित किए। जांच के पश्चात आरोपियों की पहचान कर उन्हें 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी 1 : रामनरेश कौरव (लुलावत) निवासी पिपरिया (बरौदिया), थाना करेली।
आरोपी 2 : राजेश कौरव (लुलावत) निवासी पिपरिया (बरौदिया), थाना करेली।
आरोपी 3 : संत कुमार गौड़ निवासी धनौरा, जिला छिन्दवाडा।
उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 830/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 119, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेजा गया है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 अवैध हथियारों के नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान
• अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
• 1 अवैध देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस जप्त।
उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।
अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खमरिया यात्री प्रतीक्षालय के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना तेन्दूखेडा पुलिस ने प्रभावी घेराबंदी की जाकर एक आरोपी को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी : सुमित सिंह लोधी निवासी खमरिया, थाना तेन्दूखेडा।
वैधानिक कार्यवाही : धारा 25 (1), (ए बी), 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा, निरीक्षक सौरभ पटेल, सहा. उप निरीक्षक शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक नारायण, कर्मवार, संजय, बहादुर की सराहनीय भूमिका रही।










