नरसिंहपुर/ 13 सितंबर 2025
नरसिंहपुर पुलिस की अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही जारी – बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त
➡️ 245 पाव देशी एवं 60 पाव अंग्रेजी शराब जप्त।
➡️ दो आरोपी थाना चीचली पुलिस की गिरफ्त में।
जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में थाना चीचली पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।
👉 जप्त अवैध शराब की मात्रा: 220 पाव देशी मदिरा प्लेन, 25 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 60 पाव गोवा अंग्रेजी शराब कुल कीमती 26,830/- रूपये।
• आरोपी 1 : रूपेश उर्फ दुर्गेश प्रजापति निवासी जिला शहडोल हाल निवास सालीचौका, गाडरवारा।
• आरोपी 2 : परषोत्तम उर्फ कल्लू महाराज निवासी बसुरिया सालीचैका, गाडरवारा।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
👉 कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में उनि संग्राम सिंह, उनि बबीता पहाडे, सउनि इंद्रपाल चौहान, आरक्षक मोहित यादव, सुनील त्यागी, सत्य, पंकज, सतीश, आनंद, नमन, राकेश, प्रआर चालक अमित पटेल, महिला आरक्षक वंदेश्वरी की सराहनीय भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त सराहनीय कार्यवाही हेतु पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा बाइक चलाने पर रोक लगाने हेतु नरसिंहपुर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
➡️ स्कूल शुरू होने और छुट्टी के समय ट्रैफिक पुलिस की तैनाती।
➡️ नाबालिग स्कूली बच्चों को बाइक न चलाने की दी गयी समझाईश।
➡️ स्कूल प्रबंधन को सहयोग के लिए निर्देशित किया गया।
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा बाइक चलाने पर रोक लगाना था। यह अभियान जिले के विभिन्न स्कूलों के आसपास चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
• पुलिस ने स्कूलों के लगने एवं छुट्टी के समय चेकिंग प्वाइंट बनाए।
• बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले छात्रों को रोका गया।
• इस दौरान नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालें चालकों के काटे गए चालान।
• बाइक से स्कूल आने वालें नाबालिग बच्चों के माता-पिता को थाने बुलाकर समझाइश दी गई।
👉 नाबालिग बच्चों को दी गयी यातायात नियमों की जानकारी :
• 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलता है।
• नाबालिग बच्चों द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है।
• इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
👉 नरसिंहपुर पुलिस सभी अभिभावकों से अपील :
• नाबालिग बच्चों को बाइक या अन्य वाहन चलाने की अनुमति कदापि न दें।
• इससे न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनकी एवं दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना की अभिनव पहल
➡️ शिकायत दर्ज कराने की नई सुविधा।
➡️ अब आमजन को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।
➡️ अपनी शिकायतें स्थानीय एसडीओपी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
जनसंवाद के दौरान प्राप्त फीडबैक के आधार पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि नरसिंहपुर जिले के दूरस्थ थाना क्षेत्रों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने में आमजन एवं शिकायतकर्ताओं को दूरी के कारण आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
आमजन की इस समस्या के निराकरण एवं उनकी सुविधा हेतु, पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि :
• अपनी शिकायत प्रस्तुत करने हेतु शिकायतकर्ताओं को मुख्यालय आना ज़रूरी नही।
• शिकायतकर्ता अपने नजदीकी अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय में सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं, अपनी शिकायतें।
• अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तेन्दूखेडा, गोटेगांव एवं गाडरवारा अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत ऐसे शिकायतकर्ताओं/आम नागरिकों की शिकायतों को, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय नरसिंहपुर को संबोधित हैं, अपने कार्यालय में एकत्रित करेंगे।
• इन शिकायतों को बंद लिफाफे में प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नरसिंहपुर को प्रेषित किया जाएगा।
• प्राप्त शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन स्वयं देखा जाएगा और आवश्यकतानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 *पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना की इस पहल का उद्देश्य यह है कि दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को त्वरित, सुलभ और प्रभावी शिकायत निवारण सेवा प्रदान करना।*
नरसिंहपुर पुलिस की कार्यवाही – जुआ एवं सट्टा के कारोबारियों पर कसा शिकंजा
➡️ थाना गोटेगांव पुलिस की गिरफ्त में 7 जुआड़ी, 52 ताश पत्ते, 14900 रूपये नगद जप्त।
➡️ जुआड़ियों से 5 मोबाईल एवं दो मोटरसाईकिल भी जप्त।
➡️ सट्टा पट्टी काटते एक आरोपी पकड़या, 7600 रूपये नगद एवं सट्टा पट्टी जप्त।
जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा के कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।
👉 थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 7 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया :
• आरोपी : दुर्गेश यादव, हेमराज छिरा, आनंद राजपूत, गुड्डू दुबे, सुशील परसवार, आकाश चडार, मतीन खान।
• जप्ती : 52 ताश पत्ते, 14900 रूपये नगद, 5 मोबाईल एवं दो मोटरसाईकिल जप्त।
• बैधानिक कार्यवाही : सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
👉 सट्टा पट्टी काटते एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया :
• आरोपी : नीरज पटेल निवासी गोटेगांव।
• जप्ती : सट्टा पट्टी, 7600 रूपये नगद जप्त।
• बैधानिक कार्यवाही : धारा 4 ए पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट एवं धारा 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।








