नरसिंहपुर पुलिस की निर्णायक मार: 1.5 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार”!

नरसिंहपुर / 9 नवंबर 2025

*”OPERATION EAGLE CLAW”*

*अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का अभियान लगातार सफल*

• *गोटेगांव पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार।*
• *लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा जप्त।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *”OPERATION EAGLE CLAW”* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।
थाना गोटेगांव अंतर्गत पुलिस को एक विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिंहवाहिनी मंदिर रोड, रेलवे लाइन गोटेगांव के पास कच्चे रास्ते से होकर बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर  संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोटेगांव  मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना गोटेगांव पुलिस की टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद सामग्री का विधिवत जप्ती-पंचनामा तैयार किया गया तथा आगे की जांच की जा रही है।

*थाना गोटेगांव की कार्यवाही :*

गिरफ्तार आरोपी : मुकेश मेहरा निवासी गुरूनानक वार्ड, नयाबाजार गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर
जप्त मादक पदार्थ : लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा जप्त।
वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

*कार्यवाही में विशेष भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोटेगांव निरीक्षक प्रदीप सराफ, उप निरीक्षक जयावति कुडोपे, आरक्षक सुमित, संकल्प, रविन्द्र, प्रशांत एवं विपिन की सराहनीय भूमिका रही।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!