नरसिंहपुर / दिनांक 05.08.2025
चौकी बरमान अंतर्गत घटित चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, सोने का मंगलसूत्र एवं एक मोटर साईकिल बरामद।
दिनांक 27.07.2025 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि बरमान-हिरनपुर रोड पर मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गले से एक सोने का मंगलसूत्र जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रूपये है, को लेकर भाग गए है। प्रार्थिया की रिर्पोट पर थाना सुआतला में अपराध क्रमांक 346/2025 धारा 304 (2) बीएनएस पंजीवद्ध किया जाकर चौकी बरमान में विवेचना प्रारंभ की गयी।
विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज देखे गए एवं घटनास्थल से लेकर बरमान, लिंगा, करेली और नरसिंहपुर में विभिन्न स्थानों के सी.सी.टी.वी. फुटेज देखे गए। जो सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई। जिस पर आरोपी गोविंद उर्फ़ गुप्पा पिता डोरी लाल साहू उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बहोरीपार, थाना स्टेशनगंज एवं विनय ठाकुर पिता सत्यनारायण ठाकुर उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बहोरीपार, थाना स्टेशनगंज जिला नरसिंहपुर, के रूप में पहचान हुई। जिनकी तलाश पतासाजी कर गिरफ्त में लेकर गहन पूछताछ की गई। जिन्होंने छीना गया मंगलसूत्र का लॉकेट गोटेगांव स्थित मनीष सोनी की दुकान में बेचना बताया। जिस पर से प्रकरण में आरोपी गण के बताए अनुसार गोटेगांव पहुंचकर अलंकार ज्वेलर्स मनीष सोनी पिता पूरनलाल सोनी उम्र 54 वर्ष, निवासी गोटेगांव के पेश करने पर आरोपी गण द्वारा छीना गया मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया गया एवं प्रकरण में मनीष सोनी को धारा 317 (2) बीनएस के तहत आरोपी बनाया गया प्रकरण के आरोपीगण को गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इनकी रही मुख्य भूमिका – उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बरमान, उनि आशीष वोपचे, प्रधान आरक्षक रंजीत पटेल, प्रधान आरक्षक रामशरण उपाध्याय, आरक्षक आशीष पटेल, आरक्षक हसन रजा, आरक्षक संतोष शर्मा, ग्राम समिति सदस्य पवन नोरिया, साईबर सेल से आरक्षक हेमंत की मुख्य भूमिका रही।
नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता दो देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त।*
थाना-कोतवाली पुलिस के टाउन एवं देहात भम्रण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मोटर साईकिल से दो व्यक्ति अवैध रूप से हथियार पिस्टल अपने पास मे रखकर विक्रय करने के लिये नरसिंहपुर की ओर जरजोला रोड से आ रहे हैं। उक्त सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली पुलिस टीम द्वारा उन व्यक्तियों की घेराबंदी करने के लिए तत्काल में योजना तैयार की।
जो कोतवाली पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उन व्यक्तियों की घेराबंदी जरजोला रोड पर की गयी। जो घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम को एक बिना नंबर प्लेट एच एफ 100 डीलक्स गाड़ी काली नीले रंग की मोटर साईकल में दो व्यक्ति बैठकर नहर वाली रोड से आते दिखे। जिन्हे रोककर पूछताछ की गयी तो पूछताछ में उन दोनों व्यक्तियों की उम्र 18 वर्ष से कम होना पायी गयी। उक्त दोनों विधि उल्लंधनकर्ता बालकों की नियमानुसार जामा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त किया और दोनो विधि उल्लंधनकर्ता बालकों को अभिरक्षा मे लिया गया। उक्त दोनों अपचारी बालको के विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 591/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गयीं अवैध पिस्टलों और कारतूस के मूल स्त्रोत के संबंध में आपचारी बालकों से पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही मुख्य एवं सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे, उनि भीम बाक्सर, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक नीलेश दुबे, प्रधान आरक्षक चालक शैलेन्द्र तिवारी एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक देवेन्द्र की मुख्य भूमिका रही।








