“नरसिंहपुर के यशोधन दुबे का कमाल: ऑलराउंड प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टीम में चयन!”

नरसिंहपुर। 6 जनवरी 2026
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग प्रतियोगिता रणजी सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नरसिंहपुर के होनहार क्रिकेटर यशोधन दुबे का चयन मध्यप्रदेश अंडर-14 टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है।

यशोधन दुबे, पी.एन.पी. विद्यालय के संचालक गिरीश नारायण दुबे के सुपुत्र हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट ऑलराउंडर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। यशोधन ने कुल 04 मैचों में 225 रन बनाने के साथ 29 विकेट अपने नाम किए, जिसके चलते उन्हें मध्यप्रदेश टीम में स्थान मिला।
उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर जिला क्रिकेट संघ के समस्त पदाधिकारियों, एवं  सचिव जिला क्रिकेट संघ नरसिंहपुर पंकज नेमा कोचों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि यशोधन आगे भी अपने खेल से प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे।

 

*नरसिंहपुर के यशोधन दुबे का कमाल: ऑलराउंड प्रदर्शन से मध्यप्रदेश किक्रेट टीम में चयन!*
*Polkhol newz.*

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!