नरसिंहपुर अपडेट प्रधान डाकघर की पहल — चावरा विद्यापीठ में सुकन्या रक्षा अभियान कैंप आयोजित!

नरसिंहपुर, 31 अक्टूबर 2025।
प्रधान डाकघर नरसिंहपुर के डाकपाल श्री एस.‌आर. चौरसिया के दिशा-निर्देशन में आज चावरा विद्यापीठ स्कूल में सुकन्या रक्षा अभियान के तहत विशेष कैंप आयोजित किया गया।

कैंप में एम.‌ई. देवेश विश्वकर्मा के साथ दिलीप कौरव, प्रमोद शर्मा, सौरव तिवारी, आरती कतिया, संध्या ठाकुर, समीर और कैलाश सोनी की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान कुल 16 सुकन्या समृद्धि खाते, 05 GAG पॉलिसी तथा 05 आईपीपीबी खाते खोले गए। साथ ही अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं और डाक जीवन बीमा (PLI) की जानकारी दी गई तथा नए PLI लीड्स भी जनरेट किए गए।

कैंप के सफल आयोजन में स्कूल के प्रिंसिपल फादर वरगीस और स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!