नरसिंहपुर। 21 मार्च 2026 थाना स्टेशनगंज क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरवारा निवासी भोजराज परिहार पिता डिल्ली सिंह 50 व्यक्ति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद और जमीन से जुड़े मामले के चलते व्यक्ति मानसिक तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
मामले में सामने आया है कि भोजराज पटेल, ने पूर्व में निवासी भरवारा ने अपने कथित तौर पर भांजे पर कथित रूप से धोखे से जमीन का सौदा पैसे के लेने – देन करने का आरोप लगाया था, वहीं मृतक भोजराज पर अनावेदक लगातार दबाव बना रहे थे। इस संबंध में मृतक द्वारा पूर्व में थाना स्टेशनगंज में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
🗣️ थाना प्रभारी सौरभ पटेल के अनुसार, मामले को लेकर संबंधित पक्षों को कई बार थाने बुलाया गया था, लेकिन भोजराज पटेल उपस्थित नहीं हुए। वहीं एक पक्ष थाने पहुंचा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








