ग्राम कल्यानपुर में गन्ने की फसल पर विवाद, किसान की रोज़ी-रोटी पर संकट!”

नरसिंहपुर / 19 नवम्बर 2025

तहसील गाडरवारा के ग्राम कल्यानपुर में भूमि विवाद के कारण एक किसान की गन्ने की खड़ी फसल संकट में आ गई है। आवेदक अश्विनी कुमार पुत्र रमाशंकर तथा पार्वती पत्नी रमाशंकर की खसरा रकबा स्थित भूमि में इस समय गन्ने की फसल लगी हुई है, जो राजस्व अभिलेख में उनके नाम पर दर्ज है और वे स्वयं काबिज स्वामी के रूप में खेती करते हैं।

आवेदक का आरोप है कि अनावेदक लगातार फसल काटने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में शिकायत 8 अक्टूबर 2025 को दर्ज कराई गई थी, बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

आवेदक का कहना है कि 8 नवम्बर 2025 को थाना प्रभारी डोंगरगांव और नायब तहसीलदार, करपगांव मौके पर पहुंचे और यह कहकर लौट गए कि “फसल अनावेदक ही काटेंगे अथवा हम नीलाम कर देंगे।” इस कथन से किसान के सामने रोज़गार और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

किसान का कहना है कि उसकी स्वयं काटी गई गन्ने की फसल खेत में सूख रही है, जबकि उस पर बैंक का भारी कर्ज भी है। आवेदक ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उसकी वैध स्वामित्व वाली फसल की सुरक्षा की जाए और उसे फसल काटने का अधिकार दिया जाए, जिससे उसके परिवार की आजीविका बच सके।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!