गौ सेवक महासभा उत्तर प्रदेश की कानपुर जिला इकाई का गठन!”

कानपुर। 6 जनवरी 2026
गौ सेवक महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सचिन दुबे एवं कानपुर जिला अध्यक्ष राहुल सिंह भदौरिया के संयुक्त नेतृत्व में कानपुर जिले की टीम का गठन किया गया। इस दौरान संगठन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

नियुक्त पदाधिकारियों में विवेक तिवारी को उपाध्यक्ष, सत्यम राजपूत को महासचिव, प्रवीण सैनी को सचिव तथा केतन निगम को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सचिन दुबे एवं जिला अध्यक्ष राहुल सिंह भदौरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गौ सेवा एवं संगठन विस्तार के लिए सभी पदाधिकारी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करेंगे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!