नरसिंहपुर / गोटेगांव खेड़ा, 15 अगस्त 2025 — ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में सरपंच प्रियंका खेमरिया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर ई-कक्ष कार्यालय, ग्राम पंचायत भवन, आदिम जाति कल्याण विभाग के बालक एवं बालिका छात्रावास, प्राथमिक शाला भवन और शासकीय जगतगुरु शंकराचार्य हाई स्कूल सहित सभी शासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती व भारत माता की पूजा-अर्चना से हुई। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव उषा जैन, सहायक सचिव राजकुमार रजक, उप सरपंच घनश्याम सिंह मेहरा, पंच अनिल कुमार जैन, हाई स्कूल प्रिंसिपल अनीता पंडोरिया, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, छात्रावास अधीक्षकगण, स्टाफ, गणमान्य नागरिक और वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल ने समारोह को अविस्मरणीय बनाया!








