नरसिंहपुर। 8 दिसंबर 2025
जिले में अवैध हथियारों एवं गैरकानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार चल रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत स्टेशनगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, विश्वस्त मुखबिर से मिली सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध हथियारों सहित पकड़ा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि भैंसा कॉलोनी, ग्राम जैतपुर, छिंदवाड़ा रोड (NH-547) क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक .315 बोर का देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और 4 खाली खोखे बरामद किए जाने की बात पुलिस ने बताई है।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति
त्रिलोक उर्फ तन्नू मेहरा, निवासी ग्राम पाला (भैंसा), थाना स्टेशनगंज क्षेत्र का है।
मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी)(ए) एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभियान में थाना प्रभारी सौरभ पटेल, उनि दिलीप सिंह, सउनि विजय पटेल, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आनंद कुशवाहा, संजय पांडे, विजय धुर्वे, यशराज, अजेश साहू, सैनिक अजय, चूरामन और देवेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सौरभ प्रताप सिंह








