कोदसा आत्महत्या कांड का खुलासा: दहेज हत्या में पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार!”

नरसिंहपुर! 22 जनवरी 2026
थाना करेली अंतर्गत ग्राम कोदसा में 18 जनवरी 2026 को एक विवाहित महिला एवं उसकी 3 वर्षीय बालिका द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर  मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए तथा मृतका के शव का चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण को दहेज प्रताड़ना एवं दहेज मृत्यु का पाया गया।

इसके पश्चात पुलिस द्वारा दहेज हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी—
भूपेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम कोदसा (पति)
जुगराज पटेल, निवासी ग्राम कोदसा
ममता बाई पटेल, निवासी ग्राम कोदसा
वैधानिक कार्रवाई..

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 80(2), 85, 3(5) बी.एन.एस. एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!