“31 हजार असाक्षरों की परीक्षा: क्या सच में इतने लोग पहुंचे? साक्षरता कार्यक्रम की हकीकत पर उठे सवाल”?

नरसिंहपुर ! 16 मार्च 2026

नरसिंहपुर जिले में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शनिवार को 1276 सामाजिक चेतना केंद्रों पर मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। प्रशासन के अनुसार इस परीक्षा में 31 हजार 195 असाक्षर शामिल हुए।

हालांकि जिले में इतनी बड़ी संख्या में असाक्षरों के परीक्षा में शामिल होने को लेकर कई सवाल भी सामने आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर लोगों का कहना है कि उन्हें इस परीक्षा की जानकारी तक नहीं थी, जबकि रिकॉर्ड में बड़ी संख्या दिखाई जा रही है।

साक्षरता मिशन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जिला सह समन्वयक अखलेश राजोरिया ने बताया कि परीक्षा में 15,063 पुरुष और 16,132 महिलाएं शामिल हुईं।

परीक्षा के दौरान सामाजिक चेतना केंद्रों पर असाक्षरों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और मौके पर ही मूल्यांकन कर एनआईएलपी एप में अंक दर्ज किए गए।

🗣️ क्या वास्तव में सभी 1276 केंद्रों पर इतनी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए?

क्या सभी असाक्षरों को परीक्षा की सही जानकारी मिली थी?

क्या कुछ जगहों पर केवल औपचारिकता पूरी की गई?

पोलखोल न्यूज़ इन सवालों के जवाब जानने के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश करेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!