नरसिंहपुर / 11 नवंबर 2025
सेन्ट आरसेटी- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नरसिंहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत मेसन एवं कंक्रीट वर्क– राजमिस्त्री का 30 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण अवधि 6 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 तक रही।
समापन अवसर पर 34 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक (एनआरएलएम) मीना परते, जिला प्रबंधक (एनआरएलएम) मुकेश तोमर, निदेशक आरसेटी नरसिंहपुर अनामिका मल्ल, संकाय सदस्य आशीष नामदेव, शिखा कुशवाहा, कार्यालय सहायक गगन शर्मा सहित सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि वे सीखे गए कौशल को रोजगार का माध्यम बनाएं और अपने काम में निरंतर प्रगति करें।







