कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, 130 आवेदनों की हुई सुनवाई!”

नरसिंहपुर / 11 नवंबर 2025

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

दिव्यांगजन को सहायक उपकरण प्रदान
गाडरवारा निवासी दीपक ने आने-जाने में असुविधा की जानकारी देते हुए नई वैशाखी की मांग की। इसी प्रकार झिरना डेडवारा निवासी मुन्नी बाई साहू ने सुनने में दिक्कत होने के कारण कान की मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दीपक को वैशाखी और मुन्नी बाई को कान की मशीन प्रदान की।

#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department, Madhya Pradesh

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!