नरसिंहपुर / 18 नवम्बर 2025
*”OPERATION EAGLE CLAW”*
*अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
• *लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।*
• *लगभग 150 किलोग्राम तहुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री को किया गया नष्ट।*
• *एक आरोपी गिरफ्तार।*
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिवस को थाना करेली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम जौहरिया में दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, साथ बड़ी मात्रा में महुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री नष्ट की गयी है।
*थाना करेली :*
• आरोपी : शिवा कुचवंदिया निवासी ग्राम जौहरिया, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर।
• जप्ती : लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।
• नष्टीकरण : लगभग 150 किलोग्राम तहुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री को नष्ट किया गया है।
• वैधानिक कार्यवाही : आरोपी के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सउनि नरेश आरसे, आरक्षक अमित यादव, कपिल राजपूत, सचिन लोधी की सराहनीय भूमिका रही है।








