इंडियन आइडयल मे छाया अयोध्या का छोर।

इंडियन आइडल में छाया अयोध्या का छोरा।।

(इंडियन आइडल 13 का खिताब ऋषि सिंह के नाम)

 

मुंबई। सिंगिंग की दुनिया के फेमस रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ ने देश को अब तक 12 बेहतरीन सिंगर्स दिए हैं, और अब 13वां विनर भी दर्शकों के सामने है। कई महीनों तक अपनी सुरीली आवाज से ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर देने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस बीच यह शो कई वजहों से सुर्खियों में रहा। मगर उतार चढ़ाव के बीच फाइनली यह शो ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया और सीजन 13 को उसका विनर मिल चुका है। इंडियन आइडल 13 के विनर की ट्रॉफी अयोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह ने जीती है।उन्होंने फिनाले में सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती और देवोस्मिता रॉय को पीछे छोड़ इंडियन आइडल की ट्रॉफी,एक शानदार कार और 25 लाख रुपए की इनामी राशि अपने नाम कर ली है।

ऋषि सिंह,इस शो की शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय हो गए थे, जिसके वजह से सोशल मीडिया पर पहले ही लोग दावा कर रहे थे कि वह शो में जरूर जीत हासिल करेंगे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!