अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य से कथित अभद्रता के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों का एकदिवसीय उपवास धरना, पोलखोल की विशेष रिपोर्ट!”

नरसिंहपुर! 20 जनवरी 2026

प्रयागराज में माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य से कथित तौर पर हुई अभद्रता के विरोध में नरसिंहपुर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने
एकदिवसीय एवं नगर वासियों ने उपवास सत्याग्रह धरना दिया। धरने में पूर्व विधायक, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, पूर्व विधायक संजय शर्मा  अजय दुबे सहित एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आंशुतोष चौकसे समेत अनेक कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान के लिए घाट की ओर जाते समय अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य एवं उनके अनुयायियों के साथ कथित रूप से पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, जिसे लेकर पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। धरने के माध्यम से कांग्रेस ने घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

नेताओं ने कहा कि संत समाज के सम्मान और धार्मिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से उपवास धरना देकर अपनी बात रखी और मामले में उचित कदम उठाने की मांग की।आयोजक सर्व धर्म सर्व समाज

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!