“अपराध पर सख्ती, संवेदनशीलता में तेजी: पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना की दो टूक”

 

नरसिंहपुर / 7 जनवरी 2026

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के समस्त थानों की समीक्षा
लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
महिला, बालक एवं कमजोर वर्ग से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता से कार्य करने पर जोर।
गुमशुदा व्यक्तियों/बालकों की त्वरित तलाश हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश।
बीट सिस्टम को और अधिक सक्रिय व जवाबदेह बनाने पर बल।
आमजन से बेहतर संवाद एवं पुलिस–जनसंपर्क को मजबूत करने के निर्देश।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा दिनांक 05.01.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त थानों की कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा की गयी। बैठक में जिले के अति. पुलिस अधीक्षक,  संदीप भूरिया सहित सभी अनुभागों के एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं चैकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुये।
उक्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार अपराधों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के उपरान्त सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये निम्नांकित दिशा-निर्देश दिये गये
गंभीर अपराधों की सूचना मिलते ही तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तुरंत विवेचना शुरू करते हुए उसका समयवधि में निराकरण किया जावे ताकि पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जावे साथ ही लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण किया जावे।

विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालय एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया जावे एवं आजमनों की शिकायतों को अनावश्यक लंबित न रखा जावे।

क्षेत्र में गुण्ड़ा, बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार पेट्रोलिंग, नाईट गश्त, सघन चैकिंग करते हुए, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!