अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्सिंग महाविद्यालय में सम्मान समारोह, Polkhol Newz द्वारा किया गया आयोजन!”

नरसिंहपुर | 9 मार्च 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्सिंग महाविद्यालय में सम्मान समारोह, Polkhol Newz द्वारा आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय नरसिंहपुर में Polkhol Newz के प्रतिनिधि सौरभ प्रताप सिंह राठौर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को उनके सेवा भाव और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. शारदा नागवंशी के उद्बोधन से हुई। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास, उद्देश्य और महिलाओं की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन सिस्टर ट्यूटर विनीता बिसेन द्वारा किया गया, जिन्होंने नारी शक्ति के संघर्ष, त्याग और समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। वहीं ममता चौबे (सिस्टर ट्यूटर) ने महिला दिवस के अवसर पर सभी फैकल्टी एवं नर्सिंग छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर राजपूत करणी सेना के उपाध्यक्ष संदीप राजपूत की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला स्टाफ के नाम क्रमवार इस प्रकार हैं..
➡️डॉ. शारदा नागवंशी – प्राचार्य
➡️नीलम राजपूत – उपप्राचार्य
➡️ममता चौबे – सिस्टर ट्यूटर
➡️बिंदु कावले – सिस्टर ट्यूटर
➡️पूनम कुलस्ते – सिस्टर ट्यूटर
➡️रत्ना चौरसिया – सिस्टर ट्यूटर
➡️जया नागरे – सिस्टर ट्यूटर
➡️विनीता बिसेन – सिस्टर ट्यूटर
➡️बिंदु नागरे – सिस्टर ट्यूटर
➡️प्रियंका पटेल – सिस्टर ट्यूटर
➡️पूजा चौहान – सिस्टर ट्यूटर
➡️रूही मंसूरी – डाटा एंट्री ऑपरेटर
➡️आकांक्षा चौधरी – एल.डी.सी.
➡️ओम बाई पटेल – डोमेस्टिक कर्मी
➡️लक्ष्मी झरिया – डोमेस्टिक कर्मी
➡️पारुल श्रीवास्तव – महिला सुरक्षा कर्मी
➡️सीमा अग्रवाल – महिला सुरक्षा कर्मी
➡️संध्या बरमैया – सफाई फाइटर
➡️दीपा बरमैया – सफाई फाइटर
➡️ज्योति – सफाई फाइटर

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
Polkhol Newz
निष्पक्ष • निर्भीक 📰

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!