*“टीईटी और वरिष्ठता को लेकर शिक्षकों की हुंकार: नरसिंहपुर में संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन”!*

नरसिंहपुर | 08 अप्रैल 2026
जिले में शिक्षकों की दो प्रमुख मांगों को लेकर बुधवार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा, जिला-नरसिंहपुर के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकत्र होकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन को कलेक्टर नरसिंहपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया।

 


🗣️  ज्ञापन में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में राज्य सरकार से जल्द पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की है। साथ ही, शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने हेतु सरकार से मजबूत पक्ष रखने की बात कही गई है।
इसके अलावा, वर्ष 1998 से कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता उनके प्रथम नियुक्ति दिनांक से निर्धारित करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई, ताकि उन्हें उचित लाभ मिल सके।

 

✍️ मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन प्रांतीय आह्वान पर किया गया है और यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आगे और व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जा सकती है।

 

🙋‍♂️ कार्यक्रम के दौरान जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

 

(खबर की आधिकारिक जानकारी के अनुसार ज्ञापन शासन स्तर पर विचाराधीन है।)

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!