“नरसिंहपुर में बारिश का असर: बसुरिया में नुकसान की तस्वीरें सामने!”

नरसिंहपुर | 5 अप्रैल 2026 संवाददाता
जिले में 4 अप्रैल को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों से नुकसान की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। ग्राम बसुरिया में प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है।

 

🗣️ प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक किसान की लगभग पांच एकड़ में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण फसल जमीन पर गिरकर खराब हो गई, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

इसके अलावा, बसुरिया निवासी किसान लालसिंह लोधी का मकान भी तेज तूफान की चपेट में आकर ढह गया। घटना के बाद परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

➡️ किसान सतीश राय की दो एकड़ गेंहूं की फसल पूरी तरह बर्वाद हो गई!

➡️ रविवार, 5 अप्रैल से इस आपदा से जुड़े वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं, जिनमें नुकसान की स्थिति स्पष्ट देखी जा सकती है। स्थानीय स्तर पर लोग प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

🗣️ प्रशासन से अपेक्षा
प्रभावित किसानों का कहना है कि शीघ्र ही राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन कर शासन की योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!