नरसिंहपुर/गाडरवारा। 27 मार्च 2026 प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गाडरवारा क्षेत्र अंतर्गत आडेगांव, सहावन और पनागर गांवों में आज एक भयावह आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें लगभग 7–8 किसानों की 100 एकड़ से अधिक गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस घटना ने किसानों को गहरे सदमे में डाल दिया है और पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
😔 दुखद: की अधिकतर गरीब किसान ऐसे जो स्वयं के खाने के लिऐ गेहूं की खेती करते थे, उनका की भी फसल आग की चपेट में आ आ गई!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगभख 1 किलोमीटर के दायरे में इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते लहलहाती फसल आग की लपटों में समा गई।
➡️ ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
🔥 कारण अब तक अज्ञात
घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या किसी अन्य वजह से आग लगी हो सकती है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है?
🚨 प्रशासन पर उठे सवाल
इस बड़ी घटना के बाद प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
➡️क्या फायर ब्रिगेड समय पर पहुंची?
➡️ग्रामीण क्षेत्रों में आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं?
➡️किसानों की सुरक्षा और फसल बचाव के लिए क्या ठोस योजना है?
💔 किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़
कटाई के समय इस तरह की घटना ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई किसान अब पूरी तरह आर्थिक संकट में आ गए हैं।
📢 मुआवजे की मांग तेज
ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया गया है।
👉 फिलहाल, प्रशासन की ओर से जांच को बयान. सामने नही आया है!








