नरसिंहपुर ! 10 अप्रैल 2026
छिंदवाड़ा बाईपास क्षेत्र के बांसकुंवारी निवासी महिला रजनी विश्वकर्मा से कथित ठगी के मामले में थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अनिल राय और अज्जू मेहरा नामक व्यक्तियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
➡️ प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता रजनी विश्वकर्मा (50) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे “बाबा अजमेरी” नाम के व्यक्ति के नाम पर झांसे में लिया गया। आरोप है कि अज्जू मेहरा ने महिला को भरोसा दिलाया कि एक कथित बाबा उसके जेवर दोगुने कर सकते हैं। इसके बाद एक मोबाइल नंबर के जरिए महिला की बाबा से बात कराई गई।
बताया जा रहा है कि बाबा ने फोन पर निर्देश देकर महिला से उसके लगभग 8–10 तोला जेवर लाल कपड़े में बांधकर घर के बाहर एक प्लॉट में रखने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि पीछे मुड़कर न देखें और एक घंटे बाद जाकर जेवर ले लें, जो दोगुने हो जाएंगे। जब महिला वापस पहुंची तो जेवर गायब थे।
🗣️ जांच के दौरान पुलिस को कुछ मोबाइल नंबरों और लेन-देन की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार, लगभग 60 हजार रुपये तक का ट्रांजेक्शन अनिल राय की बेटी के यूपीआई खाते में हुआ है। हालांकि, अनिल राय ने पूछताछ में खुद को इस पूरे मामले से अलग बताते हुए जेवर ठगी और “बाबा अजमेरी” से किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया है।
🗣️ वहीं, अज्जू मेहरा की भूमिका को लेकर भी संदेह बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उसी के माध्यम से कथित बाबा से संपर्क हुआ और तंत्र-मंत्र से जुड़े दावों के जरिए महिला को विश्वास में लिया गया।
फिलहाल पुलिस तीनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। यह भी जांच का विषय है कि क्या यह संगठित ठगी है या किसी स्तर पर कहानी गढ़ी गई है।
👮♂️ पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामला कानून के दायरे में है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही








